अनूपपुर
मां नर्मदा की उद्गगम नगरी अमरकंटक मे महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय मेला के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा तथा शिवालयों मे पूजा- अर्चन किया। मेला ग्राउंड अमरकंटक में आयोजित पांच दिवसीय मेला के दूसरे दिवस बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की, मेला में लगाई गई दुकानों में लोगो ने खरीदी की। बच्चों ने मेला में विभिन्न प्रकार के लगाए गए झूलो का आनंद लिया। खिलौने खरीदे, महिलाओं ने घरेलू जरूरत की सामग्रियां खरीदी।अमरकंटक पहुंचे लोगों ने अमरकंटक स्थित विभिन्न दार्शनिक स्थलों का भी अवलोकन किया गया।

More Stories
तेंदुओं के अवैध शिकार और अंगों की तस्करी मामले में एक और आरोपी मुरैना से गिरफ्तार अब तक 3 राज्यों से 15 आरोपी गिरफ्तार
पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 2 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजगढ़ पुलिस ने किया पर्दाफाश
उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित