प्राथमिक बीज उत्पादक सहकारी समितियों को बीज संघ की सदस्यता
भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बीज उत्पादक एवं विपणन संघ की संचालक मण्डल की बैठक में 8 प्राथमिक बीज उत्पादक सहकारी समितियों को बीज संघ की सदस्यता प्रदान की गई। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में हुई संचालक मण्डल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बीज संघ की वार्षिक साधारण सभा 12 सितम्बर को होगी। केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के निर्देशन में मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी एक्ट-2002 के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर गठित भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की सदस्यता से अवगत कराते हुए प्रबंध संचालक ए.के. सिंह ने बताया कि बीज संघ के अतिरिक्त 282 प्राथमिक बीज समितियों और 32 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा संघ की सदस्यता ग्रहण की जा चुकी है।
संचालक मण्डल की बैठक में वार्षिक साधारण सभा में रखे जाने वाले अनिवार्य विषयों के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। प्रदेश में निर्मित बीज संघ के गोदाम-सह-ग्रेडिंग प्लांट में सुरक्षा की दृष्टि से चारों ओर वायर फेंसिंग कराये जाने का भी निर्णय लिया गया। संचालक मण्डल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक, उनका अदम्य साहस हर पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई
भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा