जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त ने सहायक शिक्षक हरिशंकर दुबे के घर पर छापामार कार्रवाई की। घर के साथ फार्म हाउस पर भी रेड की गई। कार्रवाई में आय से 100 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का अनुमान है।
हरिशंकर दुबे, सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ा ग्राम में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। लोकायुक्त को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसके बाद इसकी जांच की और सत्यता पाए जाने के बाद एक टीम ने आज सुबह छापामार कार्रवाई की। लोकायुक्त DSP दिलीप झरवड़े ने बताया कि शिक्षक का कार्यकाल 40 वर्षों का है। दस्तावेज की जांच की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

More Stories
6 साल बाद एक्टिव हुआ MP महिला आयोग, घरेलू हिंसा और पारिवारिक मामलों में दिखा सख्त रुख
ट्विशा दहेज हत्या केस में CBI की एंट्री तेज, आज समर्थ की कस्टडी लेकर WhatsApp-Call रिकॉर्ड खंगालेगी टीम
आस्था, संस्कृति और विकास का संगम बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग