भिलाई
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित हुडको कालोनी के दोनों एटीएम को काटकर उसमें से करीब 40 लाख रुपये चोरी करने के मामले में हरियाणा के गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि हरियाणा में भी बिल्कुल इसी तर्ज पर एटीएम काट कर चोरी की घटनाएं हुई हैं। यदि ये वहीं का गिरोह है तो प्रदेश के लिए चिंता की बात है। क्योंकि ये आरोपित लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों को निशाना बना सकते हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हुडको में महज 500 मीटर की दूरी पर एसबीआइ के दो एटीएम मौजूद हैं। जहां पर शनिवार रविवार की दरम्यानी रात चोरी की घटनाएं हुई हैं। आरोपितों बड़े ही सफाई से और तेजी से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। अलर्ट सिस्टम से जानकारी मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई थी लेकिन, आरोपित वहां से भागने में सफल हो गए। भागने के पहले आरोपितों ने एटीएम में आग भी लगा दिया था।
आशंका जताई जा रही है कि एटीएम में रखे रुपयों को कोई क्षति नहीं पहुंची है। इसलिए एटीएम में जले हुए नोट के कोई भी अवशेष नहीं मिले हैं। पूरी रात और दिन भर आरोपितों की तलाश की गई, लेकिन अभी तक आरोपितों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
जिले में अब तक जितने भी एटीएम को निशाना बनाया गया है, उनमें किसी भी घटना में आरोपित सफल नहीं हो सके थे। यह पहली बार एटीएम को काटकर उसमें से रुपये निकालने में बदमाशों को सफलता मिली है। इसके पहले पावर हाउस, नंदिनी रोड, कुम्हारी, भिलाई-3, वैशाली नगर और दुर्ग के एटीएम में तोड़फोड़ और गैस कटर से काटने जैसी घटनाएं हुई हैं लेकिन, आरोपित नकद रुपयों तक नहीं पहुंच सके थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में अब सीधे किचन तक पहुंचेगी गैस, मंत्रिपरिषद ने ‘शहरी गैस वितरण नीति-2026’ को दी मंजूरी
मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन
पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’