बिलासपुर.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज एक ऑटो चालक ने मंदिर में पहुंच कर हनुमान चालीसा बंद करने की धमकी दी है. पूरी घटना आज सुबह 7:00 की है जिसका की सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक हनुमान मंदिर में रोज की तरह हनुमान चालीसा स्पीकर पर बज रहा था.
जानकारी के मुताबिक इसी बीच अचानक एक ऑटो चालक इशहाक खान मंदिर पहुंचा और वहां खड़े व्यक्ति को धमकी देने लगा कि ‘इतना हिंदू बनने का शौक है, तो अयोध्या जाओ… यहां हिंदू-हिंदू मत करो, नहीं तो मंदिर से चोंगा निकाल कर फेक दूंगा’. इतना ही नहीं ऑटो चालक ने मंदिर में गाली गलौज और अपशब्दों का भी प्रयोग करते हुए ये धमकी दी है. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद अब हिंदू संगठन से जुड़े लोग इसका विरोध कर रहे हैं. अब इस पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठन पुलिस से शिकायत की तैयारी कर रहे है. वहीं सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर पुलिस भी हरकत में आ गई है.

More Stories
नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 कर्नाटक की मनीषा जोंस सिद्दी ने जीता गोल्ड
बस्तर में लाल आतंक पर बड़ा वार: 5 जिलों में 35 माओवादियों ने किया सरेंडर, करोड़ों के हथियार जब्त