भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिंक रोड नं.1 पर स्थित बी-8, 74 बंगला पर करूणाधाम आश्रम की "सेवा परमो धर्म वाहन रैली" का स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने करूणाधाम पीठाधीश्वर गुरूदेव सुदेश शांडिल्यजी महाराज का पुष्पहार पहनाकर और रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नेहरू नगर स्थित करूणाधाम आश्रम में 27 से 29 अगस्त तीन दिन तक गुरूदेवालय स्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बैरागढ़ के चंचल चौराहे से वाहन रैली शुरू हुई और भोपाल के विभिन्न मार्गों से होते हुए करूणाधाम आश्रम पहुंचेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
15 साल साथ रहे, बच्चा भी है; अब यौन उत्पीड़न का आरोप क्यों?’ सुप्रीम कोर्ट की लिव-इन पर अहम टिप्पणी
खरगोन में PM आवास योजना की किश्त के लिए 8 हजार रिश्वत लेते सरपंच पति गिरफ्तार