कोलकाता
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़े ऑपरेशन में बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास कृष्णगंज थाना इलाके में तस्करी में प्रयुक्त होने वाले लोहे के तीन भूमिगत स्टोरेज टंकी (बंकरों) और एक ईंट के निर्माणाधीन बंकर का पता लगाया है।
1.40 करोड़ की कफ सिरप बरामद
अधिकारियों ने बताया कि एक खुफिया सूचना पर शुक्रवार को कृष्णगंज के मझदिया कस्बे के सीमावर्ती नागहटा गांव में की गई इस छापेमारी में लोहे के तीनों बंकरों से 1.40 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 62,200 बोतल प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरप की बड़ी खेप भी बरामद की गई। इन फेंसेडिल बोतलों को सीमा पार कराकर बांग्लादेश में तस्करी की जानी थी।

More Stories
सूरत में भीषण अग्निकांड: इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत
BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव मुंबई के होटल में मिला, IPL मैच कवरेज की थी जिम्मेदारी
असम के लिए BJP का घोषणापत्र जारी: जमीन जिहाद पर रोक, 5 लाख करोड़ निवेश का वादा