भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पैरा शूटर खिलाड़ी रुबीना फ्रांसिस एवं जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को देश के प्रतिष्ठित "अर्जुन अवॉर्ड 2024" से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली में जबलपुर की पैरालंपिक खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस और सीहोर के पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश और देशवासी गौरवान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रदेश के खिलाड़ियों को इसी तरह प्रदर्शन तथा प्रतिभा से नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रार्थना की है।

More Stories
13 दिन से भूमिगत नेहा पच्चीसिया, कटनी की पूर्व CSP का खाना-पीना भी हुआ मुहाल
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित रहें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला! RGPV के होंगे तीन हिस्से, राजीव गांधी का नाम भी हटेगा