नई दिल्ली
चंद्रयान-3 मिशन जुड़ी कंपनी लिंडे इंडिया के शेयर राकेट बने हुए हैं। एक हफ्ते में यह लॉर्ज कैप स्टॉक 18 फीसद से अधिक उछला है। चंद्रयान-3 की सफज लैंडिंग के बाद यह स्टॉक और तेजी से भाग रहा है। लिंडे इंडिया के शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 5 दिन में हर शेयर पर 832 रुपये से अधिक का रिटर्न दे चुका है। शुरुआत से अबतक लिंडे इंडिया 14941 फीसद से अधिक का रिटर्न दे चुका है। जनवरी 1999 में इसके एक शेयर का मूल्य 38.90 रुपये था। यानी हर शेयर पर 5812 रुपये का मुनाफा।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीना ने कहा, "चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से ऐसी कंपनियों के लिए सकारात्मक भावना पैदा होने की संभावना है, जिससे उनके स्टॉक की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।" उन्होंने बताया कि अगस्त में अब तक इस क्षेत्र के शेयरों में 43% तक की तेजी आई है, क्योंकि निवेशकों को चंद्रयान-3 की सफलता के बीच कंपनियों के लिए मजबूत व्यावसायिक संभावनाएं दिख रही हैं।
एक साल में 77 फीसद से अधिक की उड़ान
पिछले एक महीने में यह 27 फीसद से अधिक रिटर्न दे चुका है। जबकि, पिछले 3 महीने में इसने 48 फीसद से अधिक की उड़ान तय की है और पिछले 6 महीने में करीब 54 फीसद उछला है। जहां तक एक साल के प्रदर्शन की बात है तो इसने 77 फीसद से अधिक ऊपर उड़ान भरी है। इसका 52 हफ्ते का हाई 6165 और लो 2933 रुपये है। यानी अपने 52 हफ्ते के लो से यह दो गुना से अधिक उछल चुका है।
विदेशी निवेशकों ने बढ़ाई हिस्सेदारी
लिंडे इंडिया लिमिटेड के प्रमुख एयर सेपरेशन यूनिट गैसें, वेसल्स प्लांट और सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसके शेयरों पर विदेशी निवेशक भी फिदा है। मार्च 2023 की तिमाही के मुकाबले 30 जून 2023 को समाप्त मिमाही में संस्थागत विदेशी निवेशकों ने अपनी शेयर होल्डिंग 2.77 फीसद से बढ़ाकर 2.85 कर लिया है। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी 7.99 फीसद से घटाकर 7.74 फीसद कर लिया है। इसमें म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 7.28 फीसद है।

More Stories
Apple फिर बढ़ा सकता है कीमतें! नए iPhone लॉन्च के साथ यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका
Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, ₹1.41 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, खरीदारी से पहले देखें ताजा रेट
Stock Market Crash: दमदार नतीजों के बावजूद बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट, खुलते ही बाजार में मची अफरा-तफरी