ठाणे
महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लाख रुपये कीमत का मेफेड्रोन जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार रात कोपर खैराने से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, ‘खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्राकोष्ठ (एएनसी) ने कोपर खैराने में एक पार्किंग स्थल पर जाल बिछाया और रात नौ बजे आरोपी को पकड़ लिया।’
अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 31 वर्षीय ननाचोर पॉल के रूप में हुई है और उसके पास से 100 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मनप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
क्रूड ऑयल कहां और कैसे होगा इस्तेमाल? प्राथमिकता तय कर रही भारत सरकार, ईरान जंग का असर
बंगाल SIR पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप: जिंदा वोटर्स को बताया गया मृत
ओडिशा में CISF का 57वां स्थापना दिवस: गृह मंत्री अमित शाह ने समारोह में की शिरकत