रायपुर
छत्तीसगढ़ में इन दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंड में कम हो रही है। साथ ही रात का तापमान बढ़ने लगा। हालांकि आउटर इलाकों में अभी ठंड बरकरार है। सुबह के समय कोहरा छाए हुए रहते हैं। गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 10 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
प्रदेश में आगामी दो दिनों तक मौसम में कुछ बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। साथ ही न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है। प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां रात का पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

More Stories
जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री साय
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती