भोपाल
शाहपुरा, ई 7/डी प्लॉट मालिक महेश कुमार गुर्जर के मुख्यतारेआम सचिन सहगल ने बताया कि वे प्लाॅट पर हो रही अवैध पार्किंग सहित अन्य अतिक्रमण को हटवाने के लिए बीते ढाई महीने से लगातार शिकायतें कर रहे हैं। खुद मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अधिकारी 4 अक्टूबर 2024 को प्लॉट से अतिक्रमण–वाहन पार्किंग को हटाए जाने के लिए नगर निगम कमिश्नर, एसडीएम एवं हबीबगंज पुलिस को पत्र लिख चुके हैं।
जिसके बाद तहसीलदार ने भी त्वरित कार्रवाई के लिए 6 नवंबर 2024 को दल भी गठित कर दिया था। लेकिन मौके पर कार्रवाई के लिए कोई नहीं आया। इससे पहले जुलाई में खुद जिला कलेक्टर ने भी अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा था। कलेक्टर ने दूसरी बाद 13 दिसंबर को पेड़ों की कटाई के बाद निजी प्लॉट पर सड़क बनाए जाने के मामले में एसडीएम को कार्रवाई करने के लिखा। लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया।

More Stories
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षक दिवस पर प्रदेश सरकार 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को करेगी राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित
एशियन गेम्स 2026 से पहले भोपाल में भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम तैयारी शिविर