भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले में बुधनी के निकट ग्राम सियागहन में निर्माणाधीन पुलिया की मिट्टी धसकने से तीन श्रमिकों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बचाव दल ने एक घायल श्रमिक का रेस्क्यू किया और उचित उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि और घायल श्रमिक के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन सीहोर को नियमानुसार अतिरिक्त आर्थिक मदद करने के भी निर्देश दिए हैं।

More Stories
ई-प्रवेश से 4 लाख 89 हजार विद्यार्थियों को मिला घर बैठे प्रवेश
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
“मन की बात” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना