मुंबई
बॉलीवुड गलियारों में पिछले काफी सालों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी मशहूर हैं। वहीं अब सालों बाद इस कपल को लेकर सोशल मीडिया समेत कई वेबसाइट्स पर ब्रेकअप की खबरों की अफवाह उड़ रही है। कहा जा रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब खत्म हो गया है, हालांकि अभी तक ऐसी खबरों पर इस कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
मलाइका और अर्जुन की ब्रेकअप की खबरे तब शुरू हुई जब अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोलो वेकेशन की तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा था, ‘जिंदगी छोटी होती है। अपने वीकेंड्स को लंबे बनाओ’। हालांकि अभी तक अर्जुन और मलाइका ने रिएक्ट नहीं किया है। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर का नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला से भी जोड़ा जा रहा है, लेकिन अब कुशा कपिला ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो इस तरह की बाते कर रहे हैं। कुशा ने अर्जुन कपूर संग अपनी डेट करने की खबरों पर कमेंट करके कहा, रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा।
हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं। बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा। बता दें, बीते दिनों अर्जुन कपूर और कुशा कपिला डायरेक्टर करण जौहर के घर उनकी पार्टी से स्पॉट हुए थे। जहां मलाइका अरोड़ा को लोगों ने नहीं देखा तो वह तरह-तरह की बातें करने लगे। दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत की कहानी भी काफी दिलचस्प है।

More Stories
अलायंस में सलमान खान ने सुनाए जेल के दिन, बताया कैसे गुजरे मुश्किल पल
राखी सावंत का ‘नो फिल्टर’ अंदाज, ड्रामा से लेकर मुद्दों पर बेबाक राय तक कायम है स्टारडम
सीता के किरदार से पहले भी चर्चा में रहीं साई पल्लवी, 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकराया था