सूरत
गुजरात के सूरत शहर के सचिन-मगदल्ला रोड पर चलती कार में अचानकर आग लग गई। यह घटना सिटी प्लस सिनेमा के पास घटी है। इस हादसे में कार ड्राइवर और कपड़ा व्यापारी दीपक पटेल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
कार से बाहर नहीं निकल पाए दीपक
इस संबंध में प्राप्त विवरण के अनुसार सूरत के अभावा गांव के मूल निवासी दीपक पटेल अपनी लाल रंग की स्विफ्ट कार (जीजे-5-आरएम-7588) से हजीरा से सचिन जा रहे थे। वह सिटी प्लस सिनेमा के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी स्विफ्ट कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
कार में आग लगने के बाद लोगों ने कार ड्राइवर और कारोबारी को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वो कार के अंदर फंस गए, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। दीपक पटेल अभवा गांव में रहते थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
जयपुर में ट्रक और गैस टैंकर की हुई थी भिड़ंत
इससे पहले शुक्रवार की सुबह राजस्थान के जयपुर में अजमेर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक ट्रक और एलपीजी गैस टैंकर की भिड़ंत हो हई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। तकरीबन 35 लोग झुलस हए। हादसा इतना भयंकर था कि पूरा इलाका आग की लपटों में घिर गया। एक घर भी आग की चपेट में आ गया।

More Stories
इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर चलता है’
Amarnath Yatra 2026: 5 दिन में पिघले बाबा बर्फानी, श्रद्धालुओं के लिए बड़ा झटका; देखें कैसे बदला स्वरूप
TMC फंड केस में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता के 5 ठिकानों पर छापेमारी; अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट जांच के घेरे में