सिवनी
मध्य प्रदेश में सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में 4 वर्ष आयु के नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पेंच प्रबंधन जांच में जुटा है। बताया जा रहा है कि, शव चार से पांच दिन पुराना है। शुरुआती जांच में बाघ से इलाके के लिए हुए संघर्ष में घायल होने के बाद बाघ की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई परिक्षेत्र अंतर्गत पश्चिम खामरीट बीट के कक्ष क्रमांक 630 में 4 वर्ष के नर बाघ का शव गश्ती दल को मिला है। घटना की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और बाघ का अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना है। वहीं टीम को बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। साथ ही बाघ के शरीर में घाव के निशान भी मिले हैं। जिसे देख ऐसा लगता है जैसे मानो अन्य बाघ से टेरिटरी के लिए हुए संघर्ष में घायल होने के बाद बाघ की मौत हुई हो।
फिलहाल पेंच प्रबंधन ने बाघ के शव की पीएम रिपोर्ट के अनुसार जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद भी सामने आएगा कि बाघ की मौके किस कारण से हुई।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय