भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम को समर्पित विजय दिवस पर देश के सैनिकों और नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वर्ष 1971 में आज ही के दिन हमारे देश के पराक्रमी और साहसी सैनिक जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों के बल बैठने को मजबूर कर दिया था और उनके 93 हजार सैनिकों को समर्पण करना पड़ा था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शौर्य का परिचय देते हुए मां भारती के स्वाभिमान और सम्मान को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले सैनिक राष्ट्र का गौरव होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है ।
वर्ष 1971 में भारत और बांग्लादेश की संयुक्त सेना ने पाकिस्तान को पराजित किया। इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग उत्पन्न करने वाला साबित हुआ।

More Stories
हिनौती गौधाम में मास्टर प्लान के अनुसार ही निर्माण कार्य कराये जायें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ग्वालियर अस्पताल में बदहाल व्यवस्था: 20 दिन से बंद लिफ्ट, मरीजों को सीढ़ियों से ले जाने की मजबूरी