कोरबा.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग के मोरगा थाना क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तारा घाटी के पास पिकअप वाहन और डीजल ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में पिकअप ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में पिकअप में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं.
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में गाड़ियों में कोई आग नहीं लगी. डीजल टैंक में डीजल होने से बड़ी आगजनी भी होने की संभावना थी, जो टल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मोरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. इसके साथ ही मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय