नई दिल्ली
चंद्रयान 3 के लैंडर 'विक्रम' की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो की खूब तारीफ हो रही है। दुनिया भर से इसरो को इस सफल मिशन के लिए बधाई मिल रही है। इस बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर इसरो प्रमुख को बधाई दी है।
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को सोनिया ने पत्र में लिखा,
'यह पत्र आपको यह बताने के लिए है कि कल शाम इसरो की शानदार उपलब्धि से मैं कितना रोमांचित थी। यह सभी भारतीयों, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए बहुत गर्व और उत्साह की बात है।
राहुल ने भी दी बधाई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी चंद्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो की टीम को बधाई दी। राहुल ने कहा, 'आज की उपलब्धि के लिए इसरो की टीम को बधाई। चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सपने देखने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरित कर रहा है।'

More Stories
TCS धर्म परिवर्तन मामले में निदा खान को जमानत, कोर्ट ने ‘श्रीकृष्ण’ के उदाहरण के साथ सुनाया अहम फैसला
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से PM मोदी का बड़ा ऐलान, चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच
होर्मुज स्ट्रेट फिर संकट में! US हमलों के बाद तेल-गैस सप्लाई पर खतरा, धीमा पड़ा समुद्री ट्रैफिक