महासमुंद/पिथौरा.
छत्तीसगढ़ के सराईपाली बसना में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. नेशनल हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफतार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक बसना थाना अंतर्गत गांव के रहने वाले थे. तीनों एक ही बाईक पर सवार थे और पिकअप वाहन को ओवर टेक कर आगे निकल रहे थे. इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार तीनों युवक इसकी चपेट में आ गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

More Stories
विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने एससीएसपी कार्यक्रम के तहत किसानों को वितरित किए पावर स्प्रेयर एवं सोलर पैनल
दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण