नई दिल्ली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना करते हुए कहा कि यह देश के लिए ''बेहद महत्वपूर्ण'' है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है। इसी के साथ भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बनने के लिए उत्सुक है।
लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस एलएम के बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने की संभावना है।
आरएसएस के मीडिया संबंध और प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा, ''भारत का चंद्रयान-3 मिशन देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे दुनिया में भारत का गौरव बढ़ेगा। मुझे इसकी सफलता पर पूरा यकीन है।''
आंबेकर ने मिशन में शामिल भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को भी सराहा और कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से दुनिया में भारत का कद बढ़ेगा।
उन्होंने कहा, ''इसके लिए मैं सभी वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।''

More Stories
₹10,000 तक हो सकती है पेंशन, सरकार कर रही है विचार, इन लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
राफेल डील पर भारत ने खींची लक्ष्मण रेखा, यह शर्त नहीं मानी तो सौदा होगा रद्द, फ्रांस को ₹325000 करोड़ का झटका
अब मुट्ठी में हवा… LPG-तेल का टेंशन खत्म! भारत ने खोजा एनर्जी का ‘ब्रह्मास्त्र’, जलता रहेगा हर घर का चूल्हा