बलौदाबाजार
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बलौदाबाजार जिला न्यायालय से 14 नवंबर तक की रिमांड की मांग की थी, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है. अब विधायक यादव को 14 नवंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा. विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका लगी है, जिसपर 13 नवंबर को सुनवाई होनी है.
गौरतलब है कि देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में 10 जून को हुए आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है. इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है. वर्तमान में वे रायपुर जेल में 17 अगस्त से बंद हैं. आज उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई.

More Stories
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
खड़गवां में स्वच्छता व्यवस्था का राज्य स्तर पर निरीक्षण, प्लास्टिक प्रबंधन और अपशिष्ट पृथक्करण पर जोर