सीहोर
मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे है। आये दिन किसी न किसी विभाग के अधिकारी लोकायुक्त की कार्रवाई की जद में आ रहे है। ताजा मामला सीहोर जिले का है जहां नगर पालिका सीहोर के कार्यपालन यंत्री को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
नगर पालिका कार्यालय सीहोर में लोकायुक्त की टीम ने कार्यपालन यंत्री रमेश वर्मा को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लुनिया चौराहे के नजदीक बनाया जा रहे मकान मालिक सुरेश दागी से एक लाख की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की थी। कार्रवाई भोपाल लोकायुक्त की टीम ने की है।

More Stories
MP के 16 शासकीय कॉलेजों में कर्मचारियों को प्रमोशन, तृतीय श्रेणी से बने द्वितीय श्रेणी रजिस्ट्रार
बाणसागर के 8 गेट खुले, सोन नदी में छोड़ा हजारों क्यूमेक पानी; किनारे के गांवों में अलर्ट
शिक्षक पात्रता परीक्षा पर फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 2005-09 में नियुक्त शिक्षकों को राहत की मांग