भोपाल.
उमरिया जिले के बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र पनपथा बफर के बीट खारीबड़ी टोला के कक्ष क्रमांक-आर.एफ.-179 पटपरहा हार में 8 नवम्बर को एक हाथी शावक झुण्ड से बिछड़कर अकेला अस्वस्थ एवं अचेत अवस्था में मिला था। उपचार के दौरान 10 नवम्बर को प्रात: 6:06 बजे शावक की मृत्यु हो गयी।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि वन्य-प्राणी चिकित्सा दल द्वारा मौके पर पहुँचकर शावक का उपचार किया गया। उपचार के बाद हाथी शावक को परिक्षेत्र ताला के रामा हाथी कैम्प लाया गया। चिकित्सीय दल द्वारा कैम्पिंग कर लगातार उपचार किया गया। उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गयी। एस.ओ.पी. के अनुसार पोस्टमार्टम कर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हाथी शावक के शव का निपटान किया गया।

More Stories
ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा फैसला, रिटायर्ड जज गिरिबाला का मुकदमा उसी अदालत में ट्रांसफर
मोहन सरकार आज लेगी ₹3,600 करोड़ का नया कर्ज, राज्य पर कुल कर्ज ₹5.40 लाख करोड़ के पार
MP हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस अल्पेश कोगजे के नाम की सिफारिश