जबलपुर
संघ प्रमुख मोहन भागवत मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे हैं। वे संस्कारधानी में पांच दिन तक रहेंगे। मोहन भागवत महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की बैठक लेंगे। वहीं आरएसएस के शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यों की रूपरेखा बनेगी।
RSS प्रमुख मोहन भागवत पांच दिवसीय जबलपुर प्रवास पर हैं। वे आरएसएस के महाकौशल प्रांत के मुख्यालय केशव कुटी में रूकेंगे। मोहन भागवत जबलपुर में महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की बैठक लेंगे। प्रवास के दौरान आरएसएस के शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यों की रूपरेखा बनेगी।
शताब्दी वर्ष में संघ का प्रत्येक मंडल के विस्तार का मुख्य लक्ष्य रहेगा। भागवत शहर में लगने वाली RSS की चुनिंदा शाखाओं में जा सकते हैं। आरएसएस प्रमुख 10 नवंबर को प्रबुद्धजन सम्मलेन में व्याख्यान देंगे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेशन एवं इन्फॉर्मेशन सेंटर ओमती में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित होगा।

More Stories
खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई
3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान
MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट