बैतूल
बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल कैंपस में बनी पानी की टंकी से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना में छात्रा बुरी तरह घायल हुई है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी समेत पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
स्कूल प्राचार्य ने बताया कि, छुट्टी के समय अचानक छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गई। जिसकी जानकारी लगते ही स्टाफ से सभी लोगों ने समझाइश देकर नीचे उतारने की कोशिश करते रहें। लेकिन छात्रा ने किसी की बात नहीं मानी और पानी की टंकी से छलांग लगा दी।
घटना में छात्रा बुरी तरह घायल हुई है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। आखिरकार छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इन सभी तथ्यों की जांच की जा रही।

More Stories
प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जबलपुर और रीवा संभाग प्रभावित
हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में चुनौती दी, भोजशाला में केवल हिंदुओं को पूजा की अनुमति मांगी
भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियर्स बहाल, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा बहाल कर दो