नईदिल्ली
दिल्ली में निलोठी गांव में सोमवार को दो कारखानों में आग लग गई। आग लगने की वजहों के बारे में अबतक जानकारी नहीं लग पाई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग पर अबतक काबू नहीं पाया जा सका है।
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह आठ बज कर 52 मिनट पर मिली थी। जिसके बाद 20 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए भेजी गई हैं। आग इतनी भीषण लगी हुई है कि अबतक उस पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं लग पाई है। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी