पथरिया
मुंगेली जिले में आज हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. यह मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, पथरिया रोड पर चार लोग लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे. इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे. बताया जा रहा है कि सरगांव अनुराज पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है. अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई. इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए. इससे झुलसने से मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई. एक को बिलासपुर रेफर किया गया है. अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही.

More Stories
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय