मुंबई,
बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल ने तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित फिल्म द ताज स्टोरी की शूटिंग पूरी कर ली है। देहरादून, उत्तराखंड और आगरा के प्रतिष्ठित ताजमहल और उसके आसपास के वास्तविक स्थानों पर द ताज स्टोरी की शूटिंग के बाद, फिल्म प्रोडक्शन ने जश्न मनाया।निर्माता सीए सुरेश झा, लेखक-निर्देशक तुषार अमरीश गोयल और क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास राधेशम सहित फिल्म के कलाकारों और क्रू ने केक काटकर जश्न मनाया। द ताज स्टोरी में परेश रावल के साथ, जाकिर हुसैन,अमृता खानविलकर,अखिलेंद्र मिश्रा, बिजेंद्र काला, शिशिर शर्मा, श्रीकांत वर्मा और अभिजीत लेहरी की भी अहम भूमिका है।

More Stories
परिणीति चोपड़ा का OTT डेब्यू फीका! ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में ट्विस्ट तो बहुत, रोमांच गायब
₹1.5 करोड़ की फिल्म ने कमाए ₹366 करोड़, प्रोड्यूसर को मिल सकते हैं ₹50 करोड़!
‘Tenzing’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, एवरेस्ट फतह की अनकही कहानी दिखाएगी फिल्म