रायगढ़.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे शनिवार की रात खड़ी ट्रेलर से बाइक सवार युवक के टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के गुमला का रहने वाला सुखबल सिंह चौहान बीते कुछ सालों से रायगढ़ में रहते हुए बीएस स्पंज में सुपरवाइजर का काम करता था। वह शनिवार की रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी बाइक से किसी काम से कहीं जा रहा था। वह जैसे ही नलवा प्लांट के पास पहुंचा कि रात के अंधेरे में वह सडक किनारे खड़े ट्रेलर को देख नहीं पाया और पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घायल युवक को डायल 112 की मदद से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More Stories
भिलाई स्टील प्लांट आवास खाली होंगे: इस्पात मंत्रालय का बड़ा आदेश, अफसरों को हटाने के निर्देश
PMGSY फेज-04 का शिलान्यास: एमसीबी जिले को 56 सड़कों की ऐतिहासिक सौगात, गांवों तक पहुंचेगी विकास की रफ्तार
प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती: 5 सदस्यीय जांच दल गठित, ड्रेस-कोर्स मनमानी पर रोक