कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में 5 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके को सील कर दिया गया है। सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दिनों में यह तीसरा बड़ा अटैक है। इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल में आतंकी हमले में डॉक्टर समेत 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह भी गैर प्रवासी मजदूर को आतंकियों ने गोली मारी थी।
गुलमर्ग में हुए आतंकी हमले पर सेना के अधिकारियों ने पीटीआई को जानकारी दी कि आतंकवादियों ने बारामूला जिले के बोटापथरी में वाहन पर गोलीबारी की थी। हमले में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमले की घटना से कुछ घंटे पहले पुलवामा में एक संदिग्ध आतंकवादी हमले में एक गैर-स्थानीय मजदूर घायल हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी गोलीबारी में घायल मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई। आज सुबह बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने उसे गोली मार दी थी। गोली उसके हाथ पर लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
PM मोदी की कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, कौन होगा बाहर और किन नए चेहरों को मिल सकता है मौका?
LPG Rules Change from 1 July: गैस कनेक्शन, KYC और बुकिंग के नियम बदलेंगे, जानें क्या होगा नया
Rule Change From July 1: LPG, क्रेडिट कार्ड, कारों की कीमत समेत 1 जुलाई से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम