चेन्नई
एयर इंडिया के नई दिल्ली जाने वाले विमान की उड़ान शनिवार को अंतिम समय में तकनीकी खराबी के कारण रोक दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
तकनीकी कारण से रोकी गई उड़ान
एअर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि विमान को पूरी तरह से इंजीनियरिंग जांच के लिए रोका गया, क्योंकि एअरलाइन अपने यात्रियों एवं क्रू की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देता है।
देरी होने से 64 यात्री लौटे वापस
करीब 166 यात्रियों को शाम की उड़ान में समायोजित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विमान ने रात नौ बजे उड़ान भरी। इस बीच यात्रियों को भोजन और नाश्ता कराया गया और उन्हें समीप के होटल में ठहराने की पेशकश भी की गई। सूत्रों ने कहा कि ज्यादा देरी के कारण 64 यात्री हवाई अड्डे से चले गए।

More Stories
भारत ने बना लिया ईरान के शाहेद ड्रोन से ज्यादा खतरनाक और एडवांस हथियार
ईरान जंग से सबक: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट जैसी गलती न हो, इसलिए भारत बना रहा तीनों सेनाओं का नया कमांड
क्रूड ऑयल कहां और कैसे होगा इस्तेमाल? प्राथमिकता तय कर रही भारत सरकार, ईरान जंग का असर