रायपुर.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे आज सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:10 बजे अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित बैठक में सरगुजा संभाग में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 12 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा संभाग में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

More Stories
बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
जशपुर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सुचारु
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट