सक्ति.
सक्ति जिले के ग्राम तांदुलडीह में दो सगे भाई बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला, दो बेटी और एक बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, महिला फिरित बाई अपने तीन बेटे और दो बेटियों के साथ उज्जैन के किसी बाबा की फोटो को सामने रखकर सात दिनों से उपवास कर जाप कर रही थी। वहीं, घर से किसी के बाहर नहीं आने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों के कहने पर उसके चचेरे भाई ने दरवाजा खोलवाया तो महिला फिरित बाई ने कहा कि घर में पूजा पाठ चल रहा है। वहीं, झांकने पर पता चला कि विकास गोड और विक्की गोड जमीन पर पड़े हुए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शक्ति में लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसमें पता चला सकेगा कि मौत किस कारण से हुई है। वहीं, घर मे मौजूद महिला उसकी दो बेटी और एक बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
आज की नारी–नारी शक्ति सम्मान अवॉर्ड शो: रायपुर में महिला सशक्तिकरण का भव्य उत्सव
वसुंधरा राजे के नाम पर फर्जी पत्र! BJP का आरोप—छत्तीसगढ़ कांग्रेस से मांगी माफी
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, डीएमएफ कार्यों पर कड़ी निगरानी