रायपुर.
छत्तीसगढ़ में साय सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करा सकती है. दोनों चुनाव एक साथ कराने के लिए IAS ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था. कमेटी ने राज्य सरकार को अपनी सिफारिश सौंप दी है. अब अंतिम फैसला सरकार लेगी.
बताया जा रहा कि ऋचा शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराए की सिफारिश की है. कमेटी ने कहा है कि इससे धन की बचत के साथ ही विकास कार्यों में तेजी आएगी. दोनों चुनाव अलग-अलग कराने से आचार संहिता भी दो बार लगानी पड़ेगी. इससे विकास के काम प्रभावित होंगे. मैन पॉवर भी ज्यादा लगता है. दोनों चुनाव एक साथ कराने से इन सबकी बचत होगी.

More Stories
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित