कवर्धा
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कवर्धा जिले से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में एक ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई। यह हादसा बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम भोंदा में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम भोंदा में विराजित दुर्गा मां की प्रतिमा को तालाब में विसर्जन करने के बाद ट्रैक्टर वापस आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में उतर गया, इस दौरान चक्के के नीचे दबने से ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक का नाम संजू मरावी है जो कि ग्राम भोंदा क ही रहने वाला है।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बोड़ला पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
रायपुर : निर्माण स्थलों पर सुरक्षा घेरा अनिवार्य हो, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं: डॉ. वर्णिका शर्मा
रायपुर : भोरमदेव जंगल सफारी बनी छत्तीसगढ़ के इको-टूरिज्म की नई पहचान