रायपुर
सीएम विष्णुदेव साय गुरु दर्शन मेले में शामिल होने बलौदाबाजार के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की बधाई दी. सीएम ने कहा, आज विजयदशमी है. सभी को दशहरा की बहुत-बहुत बधाई. ये पर्व असत्य में सत्य की जीत का पर्व है. आज शस्त्रों की पूजा करने की परंपरा है. आज हमने शस्त्रों की पूजा की. पुराने सालों में भी राजा महाराजा शस्त्रों की पूजा करते थे.
हरियाणा में EVM को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की है. इस मामले में सीएम साय ने कहा, कांग्रेस का हर बार का रोना है. जब भी चुनाव हारते हैं EVM पर ठीकरा फोड़ते हैं.

More Stories
अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन
अम्बिकापुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल
महतारी वंदन योजना: सिलाई मशीन बना आत्मनिर्भरता का साधन