जबलपुर
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर परिषद के जनसेवक का तबादला किए जाने पर वह तबादला आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट जबलपुर चला गया। अब हाईकोर्ट के आदेश पर नगरीय प्रशासन आयुक्त ने उनका तबादला आदेश निरस्त कर दिया है। नगरीय प्रशासन संचालनालय ने सीहोर जिले के नगर परिषद जावर के जनसेवक राजेश कुमार वैद्य का तबादला रायसेन जिले के नगर परिषद देवरी में कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ वैद्य ने हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका लगाई थी।
उन्होंने नगरीय प्रशासन संचालनालय में भी आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने उनकी पत्नी के जावर नगर परिषद में स्थाई कर्मी के पद पर पदस्थ होंने और उनके बच्चे भी जावर में रहकर पढ़ाई करने का जिक्र करते हुए कहा था कि तबादले के कारण वे अपने दांपत्य जीवन का निर्वहन व्यवस्थित नहीं कर पा रहे है। पत्नी, बच्चे जावर में है इसके कारण पारिवारिक परेशानियों को देखते हुए उन्होंने स्थानांतरण निरस्त करने को कहा था। हाईकोर्ट जबलपुर ने अपने आदेश में कहा है कि जनसेवक राजेश कुमार वैद्य नगर परिषद का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है वह स्टेट कॉडर का कर्मचारी नहीं है।

More Stories
एशियन गेम्स में ऐश्वर्य की ‘सटीक निशानेबाजी से देश को मिला रजत पदक
हाईअलर्ट के बीच गोलियों से गूंजा ग्वालियर, जमीन कारोबारी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग
मंदाकिनी का फिर बढ़ा जलस्तर, चित्रकूट में प्रशासन अलर्ट मोड पर