रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आज भावनात्मक एकता और सद्भावना बढ़ाने की शपथ ली गई। राज्य सूचना आयोग के सचिव श्री जी आर चुरेन्द्र सहित आयोग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 20 अगस्त को मनाये जाने वाले सद्भावना दिवस के अवसर पर भावनात्मक एकता और सद्भावना बढ़ाने की शपथ ली।
नवा रायपुर स्थित आयोग के भवन में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली।

More Stories
कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से नोहर साय का पक्के घर का सपना हुआ साकार
पति के निधन के बाद अकेली रह गईं भुइरी बाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव