गुरदासपुर
पंजाब में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पंजाब के बटाला-कादियां पर बस हादसाग्रस्त हो गई है। बटाला से कादियां रोड पर शाहबाद गांव के पास एक निजी बस का संतुलन बिगड़ने से बस सड़क किनारे बस शेल्टर से टकरा गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया।
बाकी लोग बटाला के सरकारी अस्पताल में हैं और प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। बस की ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ है। बस बटाला से मोहाली जा रही थी। उक्त दर्दनाक हादसे दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं इस भयानक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद करने में जुटी हुई है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे हैं।

More Stories
तमिलनाडु में विजय सरकार का यू-टर्न, छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से रोकने वाला आदेश वापस
ट्रंप ने की भारत की चुनावी प्रणाली की तारीफ, विदेश मंत्रालय बोला- इसकी मजबूती वैश्विक स्तर पर स्थापित
फडणवीस ने तुकाराम मुंढे को दी खुली छूट, बोले- मिलावट पर FDA का एक्शन जारी रहेगा