अमृतसर
सीमा पार ड्रग नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जिसकी जानकारी पंजाब के डी. जी.पी. गौरव यादव ने एक्स अकाउंट पर शेयर की है। डी.जी.पी. ने लिखा है कि एस.एस.ओ.सी. अमृतसर ने सीमा पार हेरोइन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया और 6 किलो हेरोइन, 67 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 6 मोबाइल फोन बरामद किए।
उन्होंने बताया कि एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। डी.जी.पी. ने आगे लिखा कि पंजाब पुलिस माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुरूप पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
कश्मीर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, भारत के समर्थन में दिया बड़ा बयान
अभिषेक बनर्जी के PA पर गिरफ्तारी का संकट, सुप्रीम कोर्ट में बंगाल सरकार ने मांगी कस्टडी
तमिलनाडु में बड़ा ऐलान, हेल्थ इंश्योरेंस कवर 25 लाख और तीसरे बच्चे पर मिलेगी सालभर छुट्टी