रायपुर
रायपुर रेल मंडल में ट्रेन के लोको पायलट को पत्थर मारकर घायल किया गया है. ये मालगाड़ी दल्लीराजहरा से आयरनओर लेकर निकली थी और मरौदा जा रही थी. रायपुर रेल मंडल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घायल लोको पायलट का नाम थानेश्वर सिंह है.
पत्थर गुड्स ट्रेन के इंजन का कांच फोड़ते हुए अंदर पहुंचा और लोको पायलट का सिर फट गया और वे घायल हो गए. उन्हें फर्स्ट एड उपलब्ध कराया गया है और आगे स्टेशन में अस्पताल पहुंचाया गया. सूत्र के मुताबिक ये हादसा करीब 2 बजकर 12 मिनट पर हुआ है.

More Stories
मंत्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
CG Police में बड़ा फेरबदल, 35 अफसरों का तबादला; 34 इंस्पेक्टर और एक SI शामिल
नगरीय प्रशासन विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली मैराथन बैठक