नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "महान राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अंत्योदय की उनकी अवधारणा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अमूल्य भूमिका निभाने वाली है। देश के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अविस्मरणीय रहेगा।" उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 में राजस्थान के धनकिया(धनक्या) में हुआ था। स्थान जयपुर अजमेर रेलवे लाइन के पास स्थित है।

More Stories
कॉकरोच प्रोटेस्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जांच के लिए बनेगा हाई-लेवल पैनल; जानें कौन होंगे शामिल
भारत की स्ट्राइक पर बिलावल भुट्टो की गीदड़ भभकी, बोले- जो पकड़े गए वो CJP के, 3000 अभी बाकी
अब समुद्री जहाजों में भी E10! 10% बायोफ्यूल ब्लेंड को बढ़ावा देगी सरकार, जारी हुआ रोडमैप