हैदराबाद
तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार को एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना वर्धन्नापेट मंडल के येलांडा गांव के पास हुई। ऑटोरिक्शा में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑटोरिक्शा वारंगल से थोरूर की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
पुलिस को संदेह है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक और घायल शहद बेचने का काम करते थे।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी