रायपुर
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में इस सीजन में 726.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। प्रदेश में लगातार हो रही बरसात के बाद भी 13 जिलों में कम बारिश की स्थिति बनी हुई है, जबकि बीजापुर जिले में ही 26 फीसदी औसत से ज्यादा बारिश हुई है।
शुक्रवार को रायपुर समेत कई जिलों में सुबह हल्के बादल छाए रहे लेकिन दोपहर तक तेज धूप निकल गई। आज भी इसी तरह का मौसम हो सकता है। सुकमा जिले में 57 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।
इन 13 जिलों में हुई कम बारिश हुई
बलरामपुर – 21 फीसदी कम बारिश, बस्तर – 22 फीसदी कम बारिश, बेमेतरा-26 फीसदी कम बारिश, जांजगीर- 34 फीसदी कम बारिश, जशपुर -47 फीसदी कम बारिश, कबीरधाम- 31 फीसदी कम बारिश, कांकेर -28 फीसदी कम बारिश, कोंडागांव -35 फीसदी कम बारिश, कोरबा-30 फीसदी कम बारिश, कोरिया-21 फीसदी कम बारिश, नारायणपुर – 26 फीसदी कम बारिश, सूरजपुर – 25 फीसदी कम बारिश और सरगुजा जिले में 59 फीसदी कम बारिश बारिश हुई है।
इन इलाकों में हुई तेज बारिश
सुकमा – 6 सेंटीमीटर, सिमगा – 4 सेंटीमीटर, बलौदाबाजार, करतला, पल्लारी / पलारी, कोंडागांव – 3 सेंटीमीटर, बस्तर, माकड़ी, देवभोग, जगदलपुर, कांकेर, पुसौर, महासमुंद, केशकाल – 2 सेंटीमीटर,
थानखमरिया, दुर्गकदल, नारायणपुर, तिल्दा, अभनपुर,पिथौरा, भाटापारा, फरसगांव, कशडोल, अंतागढ़, बडेराजपुर, कुआकोंडा, कोरबा, बकावंड, मोहला, उसूर भोपालपटनम, बेमेतरा, कटेकल्याण, डभरा – 1 सेंटीमीटर और कुछ जगहों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली