नई दिल्ली
अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने शनिवार को एक अलंकरण समारोह में 60 सेवारत और सेवानिवृत्त सीबीआइ अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया। इस दौरान सीबीआइ निदेशक प्रवीण सूद और एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
वेंकटरमणी ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओबी) मुंबई को सर्वश्रेष्ठ शाखा के लिए स्वर्गीय एसके पलसानिया मेमोरियल ट्राफी सौंपी। एजेंसी के एक बयान में कहा गया है कि संयुक्त उपविजेता शाखा के लिए एसीबी, सीबीआइ चंडीगढ़ और ईओबी, सीबीआइ चेन्नई को स्वर्गीय एचसी सिंह मेमोरियल ट्राफी सौंपी गई।
पदक पाने वाले अधिकारियों में एसपी रंजन कुमार सेठी, एएसपी इंदुमोहन सिंह नेगी, रबी नारायण त्रिपाठी, के. लोखो मोसेस, इस्माइल बाबालाल पेंडारी और देवेंद्र सिंह, डिप्टी एसपी मुकेश कुमार, नितेश कुमार, नारायण चंद्र साहू, आर पुरुषोत्तम, अजीत सिंह शामिल हैं।

More Stories
लिव-इन पार्टनर को पत्नी जैसे अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 498A सिर्फ शादी तक सीमित नहीं
EPFO Big Update: ₹25,000 बेसिक सैलरी वालों को भी मिलेगा ज्यादा पेंशन का फायदा? 10 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी
भारत का ₹45,000 करोड़ का मेगा रेल प्लान, चीन-पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा तक मजबूत होगी कनेक्टिविटी