भोपाल
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र में पदस्थ विशेषज्ञों को 4 से 8 सितम्बर तक 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन मिशन एमडी एनएचएम सुप्रियंका दास, केन्द्र सरकार के डिप्टी कमिश्नर शिशु स्वास्थ्य डॉ. शोभना गुप्ता भी उपस्थित थीं।
जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र भोपाल में हुए प्रशिक्षण में ऑडियोलॉजिस्ट-सह-स्पीच थेरेपिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, आप्थेल्मीक असिस्टेंट, सायकोलॉजिस्ट शामिल हुए। जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र के माध्यम से बच्चों में विकासात्मक विलंब, श्रवण-बाधिता, वाक-बाधिता और मानसिक विकास से संबंधित समस्याओं से ग्रसित बच्चों को विशेषज्ञों द्वारा उपचार दिया जाता है।

More Stories
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश