जशपुरनगर
शुक्रवार रात एक कार्यक्रम से लौट रही किशोरी से गांव के ही 5 युवकों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और युवती की रिपोर्ट पर बागबहार पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी पंचायत भवन के पास डीजे पार्टी में शामिल होने गई थी और रात में वापस घर लौट रही थी कि नाबालिग को अकेले लौटते देख गांव के ही पांचों युवकों ने उसका पीछा किया और सूनसान स्थान देकर उसके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की जिसका किशोरी ने विरोध किया लेकिन कुछ दूर पर तेज आवाज में बज रहे डीजे के कारण उसकी आवाज कोई नहीं सुन सका। आरोपी उसे दूर खेत में ले गए और गैंगरेप किया। इसके बाद मौके पर ही छोडकर भाग निकले। घटना की जानकारी पीडित किशोरी ने अपने परिजनों को दी। सुबह बागबहार थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। जशपुर एसपी डी. रविशंकर ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बागबहार थाना प्रभारी अंबरीश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस गांव में पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीडिता एक ही गांव के हैं। आरोपी भी डीजे पार्टी में शामिल हुए थे। आरोपियों में राकेश तिर्की (21), सावल एक्का (19), अमित एक्का (20), सचिन तिर्की (21) और दीपक तिर्की शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 363, 366, 366 (क), 376 व 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित