भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में अब तक 48 हजार 894 वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान की सुविधा का लाभ लिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
प्रदेश में अब तक 48 हजार 894 वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान की सुविधा का लाभ लिया है।इसी तरह से निर्वाचन ड्यूटी में लगे 1 लाख 66 हजार 496 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैसिलिटेशन सेंटर, अत्यावश्यक ड्यूटी में शामिल 532 अधिकारियों-कर्मचारियों और 10 सेवा निर्वाचक मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।

More Stories
देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में बनाए जाएंगे 10 नए एयरपोर्ट, इन दो शहरों में शुरू हुआ काम; CM मोहन यादव ने क्या कहा?
भोपाल में अवकाश की तारीख बदली, 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 31 मार्च को खुलेंगे दफ्तर