गुजरात
गुजरात के बनासकांठा में हिंदू समुदाय के 45 पाकिस्तानी नागरिकों हिरासत में लिया गया है। खबर है कि वीजा समाप्त होने और दीर्घकालिक वीजा (LTV) के लिए उनके आवेदन खारिज कर दिया गया था। इसके बावजूद अधिक समय तक रहने के आरोप में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय खुफिया ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक संतोष धोबी ने बताया कि पाकिस्तान के इन नागरिकों को यहां अकोली गांव से हिरासत में लिया गया और उन्हें वापस उनके देश भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने बताया, 'ये पाकिस्तानी नागरिक उत्तराखंड के हरिद्वार घूमने के लिए भारत आए थे और अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बनासकांठा आए। वे वैध वीजा पर पिछले दो महीने से भारत में थे। वे अधिक समय तक रुके रहे क्योंकि उनके वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी और उनका एलटीवी स्वीकृत नहीं हुआ।' पुलिस निरीक्षक ने कहा कि वे पिछले चार-पांच दिनों से बनासकांठा में थे।

More Stories
UPI में बड़ा बदलाव! अब मोबाइल नंबर या UPI ID डालकर नहीं कर पाएंगे पेमेंट – जानें नया तरीका
UAE में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी, नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देश मानने की अपील
ईरान युद्ध का असर: कतर से एलएनजी सप्लाई रुकी, भारत में गैस संकट की आशंका